Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

छठव्रतियों की सुरक्षा के लिए घाटों का हुआ सेनिटाइजेशन https://ift.tt/2KyVee1

हथिनी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी के निर्देशानुसार छठ पूजा के इस पावन अवसर पर पंचायत के विभिन्न छठ घाटों को सैनिटाइज किया गया। छठ घाटों के अलावे वहां पर जाने वाले सभी रास्तों का भी सेनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान व्रतियों एवं उनके परिजनों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया।
मुखिया प्रतिनिधि दयानंद सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए छठ घाटों एवं जाने वाले मार्गों पर सेनिटाइजेशन के बाद चुना का छिड़काव कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन से पहले ही सभी काे अवगत करा दिया गया था।

व्रतियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का टेंपरेचर टेस्ट के लिए थर्मल स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि गांव में रात्रि में छठ घाट पर पर व्रती रहती है। इस दौरान उन्हें ठंठ एवं ओस से कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए घाटों पर टेंट लगाया गया था। पर्याप्त मात्रा में हैंड सेनेटाइजर की भी व्यवस्था थी। माइक के माध्यम से लोगों को बार-बार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में बताया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sanitation of Ghats for the protection of Chhatris


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fxYVvX

Post a Comment

0 Comments