दो अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई,हालांकि इस मारपीट की घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं हैं। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दाेनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला को शांत करा दिया है। जानकारी के अनुसार कवैया थाना क्षेत्र के कवैया रोड शीतला घाट पर आपसी विवाद और छेड़छाड़ के मामले को लेकर मारपीट हुई।
मारपीट की जानकारी के बाद पहुंची कवैया थाना की पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। वहीं दूसरी ओर लखीसराय थाना क्षेत्र के चितरंजन रोड माहेश्वरी घाट पर संतर मुहल्ला के कुछ युवकों को आकाश होटल के संचालक आकाश उर्फ बौआ के साथ विवाद हो गया। इस विवाद के बाद मारपीट की घटना होने की भी सूचना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fsPAVZ

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box