Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी https://ift.tt/3fo65m0

लखीसराय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में खरना का प्रसाद खाने गए गृहस्वामी के घर में घुसकर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए से अधिक की संपत्ति का चोरी कर लिया। पीड़ित मुरलीधर सिंह ने थाना में आवेदन देकर अपने घर में लगभग तीन की संपत्ति की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि 19 नवंबर गुरुवार को शाम में हुए अपने गांव दामोदरपुर से प्रसाद खाने के लिए लखीसराय थाना क्षेत्र के कार्य आनंद नगर गए थे।

रात्रि करीब 8:30 बजे वापस लौटने पर घर का सारा सामान बिखरा और ताला कटा हुआ था। बताया कि चोरों ने घर में घुसकर दरवाजा और अलमीरा का ताला काटकर दो लाख रुपए नगद एवं एक लाख मूल्य की संपत्ति का जेवर की चोरी कर लिया। बताया कि उनके घर के आसपास लगभग 20 घर की घनी आबादी है। विदित हो कि मुरलीधर सिंह का पुत्र रांची में झारखंड में सीआईडी ब्रांच में कार्यरत हैं। गांव में सरेशाम चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना, लोगों के लिए चिंता का विषय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kTSkwO

Post a Comment

0 Comments