Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

हथौड़ी में भूमि विवाद में दो पक्षाें में जमकर मारपीट, पुलिस टीम पर हमला, गाेलीबारी, तीन जवान हुए जख्मी https://ift.tt/330J6ZE

नरमा गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद में दो पक्षाें में मारपीट हाे गई। जानकारी हाेने पर पहुंची पुलिस ने दाेनाें पक्षाें काे समझाने का प्रयास किया। एक पक्ष के लाेगाें ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष विनोद दास, एसआई कृष्ण कांत सिंह, एसआई सुनील कुमार जख्मी हो गए। कृष्ण कांत सिंह का एक हाथ टूट गया।

इस दाैरान चार गाेलियां भी चलाई गई। हालांकि गाेली से काेई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस ने प्रेम कुमार, रंजन शर्मा, रंधीर शर्मा व सेवेहार शर्मा माैके पर ही दबाेच लिया। बाकी फरार हाे गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की भी छानबीन की जा रही है। बताया गया कि विश्वमाेहन शर्मा व बिंदेस्वर शर्मा के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था।
विश्वमाेहन शर्मा ने थाने में पूर्व में ही लिखित शिकायत की थी। विश्वमाेहन शर्मा ने बताया कि गुरुवार काे विंदेश्वर शर्मा व उनके समर्थक घर पर आ धमके। घर की चहारदीवारी ताेड़ने लगे, जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची ताे चाराें आराेपी अपने समर्थकाें के साथ घर की चहारदीवारी की ताेड़फाेड़ कर रहे थे। मना करने पुलिस पर चाराें ने समर्थकाें के साथ हमला कर दिया। गाेलीबारी शुरू कर दी। माैके से चाराें काे दबाेच लिया गया। इनका एक वाहन भी जब्त किया गया है। हालांकि मामले काे लेकर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। इधर, डीएसपी पूर्वी मनाेज पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में मारपीट और हमले के आरोपित।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPDkRL

Post a Comment

0 Comments