Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

जल्द ही शुरू किया जाएगा धान अधिप्राप्ति का कार्य: जय कुमार https://ift.tt/3o60fca

क्षेत्र के कई गांवो वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये दिनारा पहुंचे पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने दर्जनों गांवों पहुंच लोगो से मिलकर समस्याओं से रुबरु हुए। जहां किसानों की विकराल समस्याओं को देख कर अविलंब सहकारिता मंत्री व संबधित पदाधिकारी से बात कर दिनारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के फसल का समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कराने के लिये तत्काल खरीदारी प्रारम्भ करने की बात कही।

इसकी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि जल्द ही खरीद सुनिश्चित की जायेगी। किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर है। विभागीय मंत्री व पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया। जरुरत पड़ी तो मैं किसानों के धान अधिप्राप्ति के लिये मुख्यमंत्री से भी मिल कर वस्तु स्थिति से अवगत करा इसके समाधान के लिये उचित व्यवस्था करने की मांग करुंगा। आगे उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान होगा। वे चिंतित न हो, बिहार सरकार निगरानी कर रही है। धान की खरीदारी का उचित मूल्य किसान को मिले, इसे लेकर सरकार कृतसंकल्पित है।

दिनारा के गांवों में भ्रमण करने के दौरान सभी जगहों पर किसानों ने धान खरीदारी से संबंधित समस्या से अवगत कराया। इस शाहाबाद क्षेत्र के रोहतास जिला जिसे धान का कटोरा कहा जाता है। किसान देश के रीढ हैं इनके कठिन परिश्रम से ही खेतों में अच्छे उत्पादन होता है। एनडीए की सरकार किसानों के उत्थान के लिये हर संभव मदद कर रही है। मौके पर संजय सिंह ,अनिल सिंह ,बबुआ जी ,धर्मराज कुशवाहा ,भरत चौधरी ,मंटु पाठक ,पपु राय ,जितेन्द्र गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mol4zq

Post a Comment

0 Comments