Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

अपहरण में 20% ताे फिराैती के लिए अपहरण में 125% का इजाफा https://ift.tt/3mCH49y

पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार काे ही 2019 का एससीआरबी का डाटा जारी किया था, जिसमें 2018 के मुकाबले 2019 में दंगाें में कमी दर्ज की गई थी, पर अन्य संगीन अपराधाें हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रेप, चाेरी, डकैती में इजाफा हुआ था। बुधवार काे पुलिस मुख्यालय ने 2020 का जनवरी से सितंबर तक का औसतन एक साथ और अलग से अक्टूबर 2020 के अपराध के आंकड़े जारी किए हैं।

बुधवार काे जारी आंकड़े के अनुसार, इस साल पिछले नाै माह यानी जनवरी से सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में संज्ञेय अपराध में 3.12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जनवरी से सितंबर तक कुल संज्ञेय अपराध 21419 हुए जबकि अक्टूबर 2020 में 22068 केस दर्ज हुए। संगीन अपराधाें में हत्या, डकैती, लूट, गृहभेदन, चाेरी, दंगा, रेप, राेड डकैती, राेड लूट में कमी आई है। हालांकि जनवरी से सितंबर के मुकाबले अपहरण और फिराैती के लिए अपहरण में बढ़ाेतरी हुई। मुख्यालय द्वारा अक्टूबर के जारी आंकड़े टेंटेटिव हैं, जबकि जनवरी से सितंबर तक के अपराध आंकड़े औसत में जारी किए गए हैं।

हत्या में 9 ताे डकैती में 89% कमी
जनवरी से सितंबर तक औसतन 267 हत्याएं हुई जबकि अक्टूबर माह में 243 मर्डर हुए। यानी 9.1%की कमी आई। वहीं डकैती की सितंबर तक 10 वारदात हुईं जबकि अक्टूबर माह में केवल दाे केस दर्ज किए गए। यानी डकैती में सबसे अधिक 89.47% की कमी दर्ज की गई। इस तरह सितंबर तक बिहार में लूट के 153 मामले आए वहीं अक्टूबर माह में डकैती की 42 घटनाएं हुई और इसमें 72.63% कमी अाई। गृह भेदन में जहां 3.37, चाेरी में 7.03, दंगाें में 36.73, रेप में 20.25, राेड डकैती में 10.81, राेड लूट में 19.77% की कमी दर्ज की गई।

केवल अक्टूबर माह में अपहरण के 765 केस
जनवरी से लेकर सितंबर तक अपहरण के औसतन 638 केस सामने आए जबकि अक्टूबर माह में 765 केस हुए। यानी अपहरण में 19.8 प्रतिशत का इजाफा हाे गया। फिराैती के लिए अपहरण की बात करें ताे नाै माह में औसतन 2.22 मामले आए वहीं केवल अक्टूबर माह में 5 केस हुए। फिराैती के लिए अपहरण में 125 फीसदी की बढ़ाेतरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले साल की तुलना में इन मामलों में कमी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I3SZ1b

Post a Comment

0 Comments