Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

रात में फिर बढ़ी ठंड, पारा गिर कर आया 7.3 डिग्री पर https://ift.tt/2WOKqes

दिन के तापमान में वृद्धि के बाद भी रात के तापमान में गिरावट आने से जिले में ठंड बढ़ने लगी है। रविवार की अपेक्षा सेामवार काे रात के तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई तथा यह 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में रात के तापमान में और कमी आने से ठंड बढ़ने की संभावना जतायी है। साथ ही देर रात से सुबह तक हल्की काेहरा के भी छाने का अनुमान है।

साेमवार काे एक डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री ताे 0.7 डिग्री कमी के साथ न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। एक सप्ताह तक लगातार रात के तापमान के 8 डिग्री के आसपास रहने के बाद इसमें तेजी से कमी आई है। इससे पहले 20 दिसंबर काे न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री ताे 26 दिसंबर काे 7.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने अगले दाे दिनाें में दिन के साथ ही रात के तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। कुल मिला कर अभी ठंड का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cold rose again at night, mercury fell at 7.3 degrees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o0dGuH

Post a Comment

0 Comments