Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिन में गिरा ढाई डिग्री पारा, ठंड बढ़ी, अभी और गिरेगा तापमान https://ift.tt/2WRn9sn

पटना में एक दिन में रात का पारा ढ़ाई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। हालांकि आसमान साफ होने और धूप निकलने के कारण लोगों को ज्यादा ठंड की अनुभूति नहीं हुई। मौसमविदों का कहना है कि अभी रात का तापमान और गिरने की संभावना है।

31 दिसंबर को नए साल के स्वागत की रात और अधिक ठंडी हो सकती है। सोमवार को गया सूबे में सबसे ठंडा रहा, जहां का तापामन 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक शत्रुघ्न कुमार मंडल के अनुसार ओड़िशा के ऊपर एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है, जिससे राज्य के उत्तर पश्चिम इलाके में आद्र हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से इन इलाकों में सुबह में हल्की से मध्यम और अन्य इलाकों में हल्का कुहासा छा सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे दिन में लोगों को ठंड की अनुभूति कम हो रही है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे रात में लोगों को ठंड की अनुभूति ज्यादा हो रही है। इसके अलावा गया का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38J7AZm

Post a Comment

0 Comments