Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिन में अच्छी धूप होने से तीन डिग्री बढ़ा तापमान, ठंड से मिली राहत https://ift.tt/37TKjVg

पिछले चार दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। नतीजतन दिन पा पारा बढ़त बनाए हुए है। वहीं रात में पारा गिरने से कनकनी अभी बरकरार है। जिले में दिन का तापमान बढ़ने से मौसम लोग राहत में हैं। लेकिन रात का तापमान 8 डिग्री से उपर नहीं पहुंच सका है।

शाम पांच बजे के बाद सुबह 9 बजे तक ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान फिर से गिरेगा। रात का तापमान भी 7 डिग्री से नीचे जा सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार का दिन ज्यादा राहत देने वाला

यूं तो ठंड अपनी जवानी पर है, लेकिन रविवार का दिन सबसे ज्यादा राहत देने वाला रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य स्तर पर बताया गया। पिछले एक सप्ताह से रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इससे ठंड का असर लगातार बना हुआ है।

आज व कल बुंदाबांदी के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने अभी तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अगले सप्ताह फिर से शीतलहर की सभावना है। कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि इस महीने हल्की बारिश और शीतलहर फसलों के लिए जरूरी है।

सुबह में घना कोहरा

सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। कुहासे में विजिवलिटी 10 मीटर रही। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। ट्रक चालक हाईवे के किनारे वाहन खड़ी कर कुहासा हटने का इंतजार करते रहे। जरूरी काम से निकले लोग फॉग लाईट जला कर चले।

रविवार को ऐसी रही पारे की चाल
समय तापमान डिग्री

सुबह 6.00 बजे- 14
सुबह 9.00 बजे- 20
दोपहर 2.00 बजे- 25
दोपहर 3.00 बजे- 22
शाम 5.00 बजे- 19
शाम 7.00 बजे- 16

अगले तीन दिनों का संभावित तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

सोमवार 24 डिग्री 8 डिग्री
मंगलवार 23 डिग्री 9 डिग्री
बुधवार 22 डिग्री 7 डिग्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature rises by three degrees due to good sunlight during the day, relief from cold


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nZCbIE

Post a Comment

0 Comments