Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीराम मंदिर के लिए 1.5 कराेड़ परिवारों का सहयाेग लेगी विहिप https://ift.tt/38WqKea

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलाेक कुमार ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण किसी एक मंदिर का निर्माण मात्र नहीं, बल्कि हिन्दू चेतना के पुनर्जागरण का अभियान है। इस अभियान से भारत विश्व गुरु बन पाएगा। देश में 5.25 लाख गांव और 13 करेाड़ परिवारों का सहयोग भी इस अभियान को मिलेगा।

बिहार में 35 हजार गांव और 1.5 कराेड़ परिवारों के साथ 7.5 कराेड़ हिन्दू भक्तों तक पहुंचने की उम्मीद है। बिहार में इस अभियान को गति देने के लिए श्रीरामजन्भूमि तीर्थक्षेत्र ने डॉ. आरएन सिंह के अध्यक्षता में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का गठन किया है। यह पूरा अभियान पूूज्य जीयर स्वामी और अन्य संतों के निर्देश में गठित मार्गदर्शन समिति द्वारा किया जाएगा।
मंदिर निर्माण के लिए 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन छपवाए गए हैं। 2000 रुपए से अधिक दान रसीद के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। 2000 रुपए से अधिक का सहयोग देने वालों को आयकर अधिनियम की धारा 80जी का लाभ मिलेगा। प्रत्येक संग्रह टाेली में पांच स्वयंसेवक होंगे।

बिहार के लिए बनी समिति में विजय जायसवाल, कृष्णदेव, राजकुमार सिन्हा, मोहन सिंह, परशुराम कुमार, राजकिशोर सिंह, विमल जैन, विनय सिन्हा, अरुण ओझा, महेन्द्र पाल ढिल्लन सहित कई अन्य लोगों को शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
VHP to support 1.5 crore families for Shriram temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZyFtX

Post a Comment

0 Comments