Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना में कोरोना के 233 नए मरीज मिले, झारखंड के विधायक पटना एम्स में भर्ती https://ift.tt/35sHKb7

पटना जिले में शनिवार को 233 कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50473 हो गई है। इनमें 48419 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 1660 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में 32 मरीज भर्ती हैं। स्वस्थ होने पर चार मरीजों को छुट्टी मिली। एम्स में भर्ती आईजीआईएमएस के लैब टेक्नीशियन धनंजय कुमार की मौत हो गई। 49 साल के धनंजय 16 दिसंबर से भर्ती थे।

पांच दिन पहले किडनी फेल्योर के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल के मुताबिक संस्थान के अभी पांच डॉक्टर कोरोना संक्रमित हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। पटना एम्स में 10 नए मरीज भर्ती हुए। स्वस्थ होने पर 11 मरीजों को छुट्टी मिली।

पांच मरीजों की मौत हो गई। इनमें पश्चिम चंपारण के अभयकांत मिश्रा, मछली गली के अरुण कुमार भट्टाचार्य, इंद्रपुरी कॉलोनी के धनंजय कुमार, कंकड़बाग के अरुण कुमार, सीवान के डॉ. प्रसाद सोनी शामिल हैं। अभी एम्स में 133 मरीज भर्ती हैं।
एम्स में भर्ती कोरोना संक्रमित वरीय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति एचके सिंह की शनिवार को मौत हो गई। डॉ. सिंह कैंसर से पीड़ित थो। मुंबई से लौटने के बाद संक्रमित हुई थीं। दो जनवरी को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। वे पीएमसीएच में गाइनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई थीं।

उनके पति डॉ. एचके सिंह मधुमेह रोग विशेषज्ञ हैं। बेटा डॉ. अरुण सिंह पेडिएट्रिक सर्जन हैं। उनके बेटे डॉ. अरुण सिंह के मुताबिक उन्होंने पीएमसीएच से एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई की। कटिहार मेडिकल काॅलेज अस्पताल में गाइनी विभाग की विभागाध्यक्ष रह चुकी थीं।

आब्स एंड गाइनी सोसाइटी (बिहार) की अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। एनएमसीएच में मोतिहारी के काेराेना मरीज विश्वनाथ महतो की माैत हाे गई। वहीं शनिवार को दो मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी दी गई। तीन नए मरीज भर्ती हुए। अभी यहां 13 मरीज भर्ती हैं। पीएमसीएच के दो डॉक्टर संक्रमित मिले हैं।

पटना एम्स में झारखंड के विधायक ग्लेन जोसेफ ग्लौस्तन कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती हुए हैं। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. प्रत्युषा के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
233 new corona patients found in Patna, Jharkhand MLA admitted in AIIMS


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bjG8Eq

Post a Comment

0 Comments