Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

पारा सामान्य से दाेगुना हुआ, ठंड में कमी, 24 घंटे बाद गिरेगा तापमान https://ift.tt/3olzocV

पटना का तापमान सामान्य से दाेगुना के करीब पहुंच गया है। इससे ठंड में काफी कमी आई है। हालांकि 24 घंटे के बाद फिर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रवींद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यही स्थिति करीब-करीब गया की भी रही। अभी आसमान में बादल सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन इससे बाद पछुआ हवा चलेगी। कई जगहों पर शीतलहर भी चल सकती है और कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury dips below normal, cold decreases, temperature will drop after 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35jjdFv

Post a Comment

0 Comments