Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शेरघाटी में बाइक के लिए पति ने पत्नी पर फेंका खौलता पानी https://ift.tt/35jbh7d

गुरुवार के दोपहर शेरघाटी के कठार गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मात्र एक बाइक के लिए पहले अपने पत्नी को मारा पीटा, इससे भी जब बात नहीं बनी तो घर में खाना बनाने के लिए चुल्हा पर चढ़ा हुआ खौलता पानी को पत्नी पर उड़ेल दिया। जिससे उसकी पत्नी जल गई। गर्म पानी से उसके एक बच्चे का पैर भी जल गया। महिला और उसके बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शांति देवी ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसका मायका देव थाना के कुम्हरार गांव में है। 2009 में उसकी शादी हुई थी। दो साल बीतने के बाद उसका पति रवि विश्वकर्मा कभी दस हजार तो कभी बीस हजार मायके से लाने के लिए कहने लगे। एक दो बार मायके से मांग कर दिया भी। जब हरकत लगा बढ़ गई तो वह इंकार कर गई। इसके बाद तो उसपर कहर टूटने लगा।

लगातार गाली गलौज और मारपीट होने लगी। मामला जब हद से बाहर हो गया तो वह गांव वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद समझौता हुआ और पति ने किसी तरह के विवाद से दूर रहने का भरोसा दिया। लेकिन आज फिर वह मैके से बाइक खरीदने के लिए कहने लगा। जब पीड़िता इंकार की तो पति ने खाना बनाने के लिए चूल्हा पर चढ़ा खौलता पानी को उसके ऊपर डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह से जल गई। साथ मे रहे दोनों के पुत्र दीपांजन का पैर भी जल गया। मां- बेटे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बताई जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bkiPKr

Post a Comment

0 Comments