Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

15 जून तक बढ़ेगा तापमान, बारिश भी होने के आसार https://ift.tt/30Aerlo

आसमान में बादल उमड़ने लगे हैं। इसे किसान मानसून की बारिश के लिए संकेत मान रहे हैं। लगातार चार दिन की तपती धूप तथा बेतहाशा गर्मी के बीच बादलों का आना अब राहत देने वाली बात है। फिर भी गर्मी अभी कम नहीं हुई है। सूर्य निकलने के साथ ही आग बरसने लगती है। इसी बीच शनिवार को आसमान में बदलों के आने से रविवार को मौसम का ऐसा ही रूख देखने को मिलेगा। तेज धूप व गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को रात में पंखे की हवा भी गर्म लगती है। गर्मी से दोपहर ही नहीं सुबह, शाम अाैर रातें भी गर्म हाे गईं हैं। शनिवार को बादलों के बीच तेज धूप निकलने तथा हवा की रफ्तार कम होते ही बादलों की आवा-जाही भी होती रही।
वावजूद इसके गर्मी से लोगों को राहत नही मिली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने बताया कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा तथा आसमान में बने टर्फ लाइन के चलते मौसम ऐसा हो रहा है उन्होंने आज भी ऐसा ही मौसम रहने के संकेत दिए हैं। वहीं पश्चिम की ओर से आने वाली हवा गर्मी का कारण है। मौसम में आद्रता बनी हुई है। सूर्य की तेज किरणों से अधिक गर्मी पड़ रही हैं। इस कारण पूरा तपन महसूस हो रहा है।
शनिवार को सुबह 7 बजते ही गर्मी शुरू हो गई। इसका असर देर रात तक रहा। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीे मध्य दिन कुछ देर के लिए पारा 37 डिग्री तक जा पहुंचा था। शाम 5 बजे पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वही न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान भी काफी गर्म रहा।
मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग
उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इस मौसम लोग लू लगने के साथ बुखार-सर्दी-खांसी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। सदर अस्पताल में पहले की अपेक्षा ईलाज कराने आने वाले मरीजाें की संख्या काफी बढ़ गई है। सदर अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज केवल मौसमी बुखार व सर्दी खांसी के आ रहे हैं।

तापमान में होता रहेगा उतार-चढ़ाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आने वाले दो दिन तक बादलों का आसमान में आना-जाना लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा तथा बारिश भी होगी। उन्होंने बताया कि मानसून की बारिश भी आने में अभी 4 से 5 दिन लग सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी आनी शुरू होगी अाैर 15 जून तक मौसम के तापमान में उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature will increase till June 15, chances of rain also


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37pOypO

Post a Comment

0 Comments