Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

परिवार कोलकाता में, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से 8 लाख की चोरी https://ift.tt/3i4arjj

रिटायर बैंक अधिकारी के घर से शातिर चोरों ने करीब आठ लाख की चोरी कर ली। मामला न्यू यारपुर झुनझुन महल रोड नंबर एक का है। शातिरों ने गुरुवार की देर रात सौगत अपार्टमेंट के 205 नंबर फ्लैट में घटना को अंजाम दिया। यह फ्लैट देवव्रत राय और सुब्रत राय दो भाईयों का है। दोनों एसबीआई में अधिकारी थे। पड़ोसियों ने देवव्रत के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। पड़ोसियों की माने तो करीब आठ लाख के गहने की शातिरों ने चोरी की है। गहने और कुछ कैश के अलावा अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया है। थानेदार अरविंद गौतम ने कहा कि घटना हुई है। छानबीन की जा रही है। लिखित मिलने पर विशेष जानकारी दी जाएगी।
देवव्रत और सुब्रत दोनों साथ रहते हैं। देवव्रत पैरालिसिस के मरीज हैं और उन्हीं के इलाज के सिलसिले में पूरा परिवार कोलकाता में हैं। होली के बाद ही पूरा परिवार कोलकाता गया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी अभी तक वहीं हैं। उनके पारिवारिक मित्र सूरज सिन्हा ने बताया कि देवव्रत जी का बेटा करीब 15 साल पहले गुजर गया था। घरवालों ने बताया कि उसके कुछ जेवरात भी घर में रखे हुए थे। शातिरों ने बेटे की आखिरी निशानी तक नहीं छोड़ा।

सो रहा था गार्ड, चोरों का सीसीटीवी फुटेज मिला

रात बारह बजे के बाद चार शातिर अपार्टमेंट में प्रवेश किया। सीसीटीवी कैमरे में चारों की तस्वीर कैद हो गई है। जिस समय चोर अपार्टमेंट में घुसे, वहां का गार्ड सो रहा था। शातिरों का पता था कि किस फ्लैट में चोरी करनी है। शातिरों ने फ्लैट का ताला तोड़ा उसका सेंट्रल लॉक तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों को घर के अंदर ही चाभी का गुच्छा मिल गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक आलमीरा को खोलकर सारे जेवर निकाल लिए। छत पर गए और वहीं सामान का बंटवारा किया। सुबह जब उनके पड़ोसी संजय कुमार छत पर टहलने गए, तब उन्होंने जवेर के ढेर सारे डब्बे फेंके हुए देखे। इसके बाद मामले की जानकारी हुई।

खगाैल में बंद घर से ‌45 हजार नकद व गहने चोरी

जमालुद्दीनचक स्थित जज कॉलोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 45 हजार नकद समेत करीब 50 हजार के गहने और कीमती सामान चाेरी कर फरार हाे गए। पिछले कुछ दिनों से गृह स्वामी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में नौबतपुर गए हुए थे। घर की मालिकिन शीला कुमारी ने बताया कि उनके मकान में 2012 से ही अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। वे यहां एएनएम हैं। 3 दिनों से भाई की बेटी की शादी में हिस्सा लेने के लिए सपरिवार नौबतपुर में थी। पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की जाकारी दी। करीब 50 हजार के जेवरात और 45 हजार नकद गायब हैंं। कीमती कपड़े व जरूरी कागजात भी चाेर ले गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Family in Kolkata, 8 lakh stolen from retired bank officer's house


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dxrCGw

Post a Comment

0 Comments