जिले में बुधवार के कोरोना के 4 नए मरीज मिले। जिसमें 3 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। जमालपुर की 1 और संग्रामपुर की 2 महिला सहित हवेली खड़गपुर का 1 पुरुष पॉजिटिव मिला है। सभी प्रवासी हैं, पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं बुधवार को 9 मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव मिली, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 4 नए कोरोना पॉजिटिव के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 310 हो गई है।
जबकि एक्टिव 41 मरीजों का इलाज आइसोलेशन में चल रहा है। 268 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को पॉजिटिव मिले चारों मरीज 20 से 25 मई के बीच दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे थे। जिन्हें 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रखने के बाद होम क्वारेंटाइन में भेजा गया था। होम क्वारेंटाइन में 20 जून को सभी का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए पटना भेजा गया था। दूसरी ओर जीएनएम और क्वींस हॉस्टल में इलाजरत 46 मरीजों में से 9 मरीजों का रिसैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया। हाल के दिनों में जहां 4 से 5 की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। जिले में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 86.45% हो चुका है।
कुल सैंपल : 6,312
पॉजिटिव मरीज : 310
एक्टिव मरीजों : 41
ठीक होने वाले मरीज: 268
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3evaQck
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box