Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा-कांग्रेस बताए चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को भारी भरकम राशि क्यों दी https://ift.tt/2NxKVov

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि हैरत की बात है कि जिस चीन का भारत के साथ गद्दारी और दुश्मनी का दशकों पुराना इतिहास रहा है, कांग्रेस के नेता उसी चीन से अपने ट्रस्ट के लिए पैसे लेते हैं। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए कम होगी। खबरों के मुताबिक चीन की सरकार और गांधी परिवार के बीच हुए अन्य गोपनीय समझौतों के अलावा चीन द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन को दी गयी यह वित्तीय मदद करीब 300000 अमेरिकी डॉलर, जो उस समय के एक्सचेंज रेट के हिसाब से करीब 15 करोड़ रुपए के आस-पास थी। कांग्रेस बताए कि चीन ने उन्हें इतनी बड़ी रकम क्यों दी थी? वह बताए कि उसने यह बात आज तक देश से क्यों छुपाए रखा था? कांग्रेस बताये कि क्या उन्होंने पाकिस्तान से भी कभी इसी तरह चंदा लिया है क्या?

जायसवाल ने कहा कि देश यह जानता है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा से भ्रष्टाचार के साथ रहा है, लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह पार्टी दुश्मन देशों से भी पैसे ले सकती है। पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह से कांग्रेस देशहित के मुद्दों पर राजनीति कर रही है, उससे लोगों के मन में शंका के बीज पहले ही बो दिए थे और अब चीन के साथ इनकी गुप्त डील और भारी-भरकम पैसे लेने के खुलासे ने सभी के मन में इस विश्वास को पुख्ता कर दिया है कि दाल में कुछ न कुछ काला जरुर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYMFU3

Post a Comment

0 Comments