बिहार के नरकटियागंज में शादी से जुड़ा मामला सामने आया है। लाॅकडाउन में शादी नहीं होने पर युवक और युवती थाने पहुंचे, जहां परिसर में बनेमंदिर में शादी कर ली। दरअसल, शादी की तारीख आगे बढ़ाने की वजह से लड़की पक्ष ने शादी सेइंकार कर दिया था। वे लड़की के लिए दूसरेवर की तलाश में थे,लेकिन लड़की ने इसका विरोध किया। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आखिर में लड़की मंगलवार को घर सेभागकर सीधे लड़के के घर पहुंची और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
शहर के देवी स्थान कॉलोनी केरहने वालेपवन कुमार की शादी मटियरिया थाना के एकडेरवा गांव की रहने वालीमधु कुमारी से तय हुई थी। यह शादी 23 मई को होने वाली थी।लड़के के घरवालों ने शादी की तारीख आगे बढ़ाते हुए लड़की के घरवालों से लाॅकडाउन के बाद शादी करने कहा था। इससे नाराज लड़की के घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया था।
विरोध में थे घरवाले, थाना पहुंचकर दी जानकारी
मधु कुमारी ने बताया कि दूसरीजगह शादी कराने का विरोध किया तो घरवालों ने उसके साथ मारपीट की। शिकारपुर टीआई शाहीद अनवर ने बताया कि दोनों बालिग हैं। थाना परिसर में बने मंदिर में दोनोंशादी रचाकर आएं हैं।
लड़की की बातें सुन लड़के के घरवाले शादी के लिए हुए तैयार
लड़की भागकर पवन के घर पहुंची और शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़की की बातें सुनकर लड़के के घर के लोग शादी कराने के लिए तैयार हो गए। पवन कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन के पहले ही दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी की तारीख तय की गई थी,लेकिन लाॅकडाउन मेंरिश्तेदारों ने आने से इंकार कर दिया था। इस वजह से घरवालों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VcdonY
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box