Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दिव्यांगों के लिए 106 हाईस्कूलों में खरीदा गया है व्हीलचेयर https://ift.tt/39fS86W

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीदारी की जाएगी। इस कड़ी में जिले के 106 हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीदारी की जा चुकी है। बता दें कि जिन स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीदारी की जानी है। जिले के 166 हाई स्कूलों में व्हीलचेयर खरीदारी के लिए प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिया गया है। इसके लिए जिले के हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इस बारे में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया है। व्हीलचेयर विद्यालय के विकास को और छात्र कोष से करने का आदेश दिया गया है।

आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग जनों की सहज भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हीलचेयर की खरीदारी करने का निर्देश दिया गया है।बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर स्कूलों में सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पेयजल शौचालय और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।सभी बीएलओ के माध्यम से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए हाई स्कूलों में व्हीलचेयर की खरीदारी का निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OG6eEY

Post a Comment

0 Comments