Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भागलपुर में कोरोना से तीसरी मौत, नवगछिया में 13 पुलिसकर्मी और उनके परिजन संक्रमित https://ift.tt/3grThux

जिले में गुरुवार को कोरोना से तीसरी मौत हुई। शाम 6.30 बजे मायागंज अस्पताल में अज्ञात युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसे गंभीर हालत में मंगलवार काे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के डाॅ. अशाेक राय की यूनिट में उसका इलाज चल रहा था। उसके पैर में गंभीर जख्म था। सीनियर डॉक्टरों ने पैर काटने की सलाह दी थी। इस बीच डायबिटिज जांच कराई गई तो डायबिटिज का स्तर 450 आया। ऐसे में उसकी सर्जरी टालनी पड़ी थी। लेकिन मंगलवार रात को लिए सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को आई, इस बीच उसने आइसोलेशन वार्ड में दम तोड़ दिया।

इधर, जिले के 6 ब्लॉक में गुरुवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा नवगछिया में 21, खरीक में 9, नाथनगर में 5 और पीरपैंती, जगदीशपुर और गोपालपुर में 1-1 मरीज संक्रमित मिले। शहर के कचहरी रोड में भी एक 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। नवगछिया में 13 अफसर और उनके परिजन संक्रमित हुए हैं। इनमें 7 नवगछिया शहर व एक तेतरी पंचायत के हैं। खरीक बाजार का एक मेडिकल स्टोर संचालक, उसका बड़ा भाई, पत्नी और बेटी संक्रमित हुई। नाथनगर दो आशा कार्यकर्ता पॉजिटिव मिली। सभी को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।

इसी के साथ अब जिले में संक्रमितों की संख्या 594 हो गई है। आइसाेलेशन वार्ड के नाेडल पदाधिकारी डाॅ. हेमशंकर शर्मा ने बताया, अज्ञात मरीज गंभीर था। उसे अस्पताल किसने पहुंचाया, यह पता नहीं है। उसका शव शीतगृह में रखा है। जिला प्रशासन काे सूचना देने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। डाॅ. शर्मा ने यूनिट इंचार्ज से जानकारी ली है कि उसे किस डाॅक्टर ने पहले देखा था और कितनी नर्से, ड्रेसर व कर्मचारी उसके संपर्क में आए, इसका पता किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारी-डॉक्टरों की जांच होगी।

नवगछिया में बनी संक्रमण की चेन
नवगछिया में 21 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के 7 लोगों के अलावा 13 पुलिसकर्मी व उनके परिजन संक्रमित हो गए। अधिकांश लोग नवगछिया मक्खातकिया और मुमताज मोहल्ले हैं। तेतरी पंचायत का एक व्यक्ति संक्रमित हुए। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया, अधिकांश पुलिस अफसर, जवान और उनके परिजन हैं। सभी पहले मिले मरीजों के चेन से जुड़े हैं। इधर, 60 लोगों का सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें भी पुलिस अफसर, जवानों के साथ नवगछिया शहर व कदवा ढोलबज्जा के लोग शामिल हैं।

खरीक बाजार में नौ नए पॉजिटिव
डॉ. नीरज कुमार सिंह और डॉ. संत कुमार निराला ने बताया, खरीक बाजार का एक मेडिकल स्टोर संचालक, उसका बड़ा भाई, पत्नी व बेटी संक्रमित हुई है। तुलसीपुर के वार्ड-12 का एक वृद्ध, खरीक बाजार पंचायत के वार्ड-3 के दो युवक, वार्ड-12 का एक युवक और ध्रुवगंज पंचायत के वार्ड-6 की महिला पॉजिटिव मिली है।

नाथनगर में पांच मिले संक्रमित
नाथनगर के विभिन्न इलाके की दो आशा कार्यकर्ता समेत 5 लोग संक्रमित मिली। सभी के सैंपल 26 व 28 जून को लिए गए थे। इनमें रसीदपुर दियारा व दिग्घी की आशा, भुवालपुर का युवक व उसकी बहन और कजरैली के तमौनी का युवक संक्रमित हुईं। भुवालपुर के युवक की मां पहले ही संक्रमित है।

स्मार्ट सिटी के पूर्व इंजीनियर और दाराेगा की बेटी समेत 7 ने कोरोना को हराया

भागलपुर | जिले में 7 मरीजों ने गुरुवार को कोरोना को हराया। कोविड केयर सेंटर में भर्ती स्मार्ट सिटी के पूर्व इंजीनियर समेत 5 और मायागंज से बरहपुरा निवासी दारोगा की बेटी समेत दो को डिस्चार्ज किया गया। मुंदीचक निवासी इंजीनियर राजीव कुमार सिंह, सुल्तानगंज के राजेश कुमार दास, नवगछिया के महेंद्र दास, माे. सलीमुर रहमान व उनकी पत्नी तमन्ना खातून कोविड केयर में भर्ती थे। मायागंज अस्पताल के मैनेजर सुनील गुप्ता ने बताया, आइसोलेशन में 8 माह की गर्भवती समेत एक अन्य को छुट्‌टी दी गई है। अब जिले में स्वस्थ होने वालों की संख्या 374 हो गई है।

आदमपुर का गोनर लाल लेन भी कंटेनमेंट जोन

शहर में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं। गुरुवार को आदमपुर के गाेनर लाल लेन भी कंटेनमेंट जाेन में आ गया। इसके लिए सदर एसडीओव सिटी डीएसपी संयुक्त आदेश जारी कर रहे हैं। इसके तहत काेराेना मरीज के घर काे केंद्र मान उसके तीन किलाेमीटर के दायरे काे कंटेनमेंट बनाया जाना है। इस जाेन में पूरी तरह लाॅकडाउन रहेगा। इसमें किसी तरह की छूट नहीं होगी। न दुकानें खुलेगी और न ही उस इलाके में सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय खुलेंगे। इस इलाके में सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेगी। न काेई बाहर से वहां जा सकेगा और न काेई बाहर जा सकेंगे। इसका पालन संबंधित थानेदार, उप नगर आयुक्त और जगदीशपुर के सीओ काे करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मारवाड़ी टोला लेन में बना कंटेनमेंट जाेन में हुई बैरिकेडिंग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VHHkst

Post a Comment

0 Comments