Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बागमती कटौझा में लाल निशान पार, शहर के उत्तरी हिस्से पर खतरा https://ift.tt/2OPytkA

नेपाल के तराई क्षेत्र के साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि शुरू हो गई है। मुजफ्फरपुर में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से शहर के उत्तरी क्षेत्र का हिस्सा पानी में डूबता जा रहा है। बागमती नदी का जलस्तर कटौझा में खतरे के निशान से 1.72 मीटर ऊपर 56.92 मीटर पर है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर शहर के सिकंदरपुर में खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर 52.55 मीटर पर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मुजफ्फरपुर में बारिश के 36 घंटे बाद भी शहर का 70% हिस्सा गंदे पानी का तालाब बना है। अब भी सड़क से लेकर घर व परिसर में भी पानी जमा है।

सड़कें इतनी जर्जर हैं कि जलजमाव के बीच कहीं निकलना मुश्किल है। वहीं, बुधवार की देर रात करीब 2 बजे झमाझम बारिश ने समस्या और बढ़ा दी। वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चम्म्पारण, गोपालगंज व दरभंगा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेतिया-नरकटियागंज मार्ग में चनपटिया के पास सिकहरना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण पानी सड़क पर ओवरटाॅप कर रहा है। इन चारों जिलों की लगभग साढ़े चार लाख आबादी बाढ़ की परेशानी झेल रही है। इनमें अकेले दरभंगा में तीन लाख प्रभावित हैं।

कर्ज लेकर बनाई जुगाड़ की नाव

औराई की नया गांव पंचायत अंतर्गत परसामा गांव का 16 वर्षीय शिव चंद्र सहनी बारिश में ठिठुरते हुए अपनी बहन और भतीजे को थर्मोकोल और जुगाड़ की नाव से परियोजना बांध की अाेर लेकर जाते हुए। उसने बताया कि 2000 कर्ज लेकर इस नाव को बनाया है।

तटबंधों पर पेट्रोलिंग जारी, रिसाव की तत्काल मरम्मत
​प. चम्पारण : बगहा में गंडक नदी का डिस्चार्ज 4.40 लाख क्यूसेक हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है। तटबंधों की पेट्रोलिंग की जा रही है। छोटे-मोटे रिसाव की मरम्मत भी की गई।

​पू. चम्पारण : प्रभावित लोगों के लिए 12 सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है, जिसमें 12234 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं। लोगों को आवागमन में कठिनाई न हो, इसके लिए 49 नाव उपलब्ध कराये गये हैं।

गोपालगंज : जिले की 84 किमी लंबी बांध की निगरानी हेतु मजिस्ट्रेट और इंजीनियरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो दिन-रात बांध की पहरेदारी कर रहे हैं। 9500 लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं।

दरभंगा : जिला प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए 98 सामुदायिक रसोई चला रहा है, जिसमें 15586 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं। प्रभावित लोगों के बीच 2217 पाॅलिथिन शीट्स वितरित किये गये हैं। 160 नावों की भी व्यवस्था की गयी है।

बाढ़ की चपेट में 139 पंचायतें चारों जिलों में 20 प्रखंड की 139 पंचायतें बाढ़ की चपेट में है। पूर्वी चम्पारण की 25 पंचायतों में 30062 लोग आंशिक रूप से प्रभावित हैं। प. चम्पारण में 15 पंचायतों में 95000 लोग, गोपालगंज में 19 पंचायतों में 28376 लोग, जबकि दरभंगा में 80 पंचायतों में 3 लाख लोग प्रभावित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bagmati Kataujha crosses red mark, threatens northern part of city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fUjUrR

Post a Comment

0 Comments