Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

निगम की कुव्यवस्था के खिलाफ अंचलों में कर्मचारियों का प्रदर्शन https://ift.tt/3eLNXAW

पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को विभिन्न अंचल कार्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर निगम कर्मचारियों ने निगम प्रशासन की अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमारी वाजिब मांगों को भी सुनने वाला कोई नहीं है। अगर हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो हमें मजबूरन हड़ताल पर जाने को विवश होना पड़ेगा। अंचल कार्यालयों में प्रदर्शन के बाद मंगलवार को निगमकर्मी मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने को मुद्दा बनाया। समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, संयोजक रामयतन प्रसाद व सह संयोजक मंगल पासवान ने कहा कि निगम के 30 सफाई मजदूर इस बात से काफी दुखी हैं कि उन्हें अचानक पटना सिटी अंचल से उठाकर एम्स अस्पताल के कोविड वार्ड को साफ करने के लिए भेज दिया गया। इसकी पुनरावृति की गई तो निगम कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे। निगम प्रशासन की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा इस बात से ही जाहिर होता है कि रामकृष्णा नगर स्थित पंप हाउस में करंट लगने से पंप चालक बैजू राम की मौत हो गई। कई पंप हाउसों में निगम कर्मियों को बिना कोई रेस्ट या छुट्टी दिए लगातार ड्यूटी लिया जा रहा है। अभी भी पंप हाउस में कई जगह जर्जर तार लगे हुए हैं।
गंगा घाट पर लगे कर्मियों को न हटाए निगम प्रशासन : पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने नमामि गंगे व स्वच्छता कार्यक्रमों में गंगा घाट पर लगे कर्मियों को हटाने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की है। नगर निगम प्रशासन से संघ ने इस संबंध में अनुरोध किया है

वेतन और पेंशन भुगतान के लिए निगम प्रशासन के खिलाफ कर्मियों ने की नारेबाजी

वेतन नहीं मिलने से पटना नगर निगम पटना सिटी एवं अजीमाबाद अंचल के कर्मियों ने सोमवार को कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव नीरज कुमार वर्मा, सचिव देवानंद राम एवं धर्मवीर कुमार ने बताया कि जून माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वही रिटायर कर्मियों का भी जून माह का पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।

25 जुलाई तक जून माह का वेतन एवं रिटायर कर्मियों का पेंशन नहीं दिया गया तो कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी भुगतान का भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। नेताओं ने रामकृष्णा नगर पंप हाउस पर कार्य तक कार्यरत कर्मचारी के करंट से हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने एवं परिवार के सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Performance of employees in zones against the misconduct of the corporation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30pY9d6

Post a Comment

0 Comments