Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कट्‌टा, कारतूस और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार https://ift.tt/3jezhgS

अपाचे बाइक से भाग रहे एक लड़के को कमांडो ने कट्‌टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुरलीगंज भारतीय स्टेट बैंक के पास कमांडाे और पुलिस पदाधिकारी रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में एक अपाचे बाइक पर सवार तीन लड़के तेज रफ्तार के साथ दुर्गा स्थान चौक की तरफ भागने लगे। शक होेने पर कमांडो अजीत कुमार ने पीछा कर दुर्गा स्थान चौक पर उसे रुकने के लिए कहा, तो दो लड़के स्थानीय कह कर भाग गए। जबकि एक लड़का जो मुरलीगंज इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया। आरोपी को बीआर- 43- एन- 810 नंबर की ब्लू कलर की अपाचे बाइक के साथ पकड़कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादूगढ़ वार्ड-13 निवासी सुमन साह को पकड़ा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/397qQ2f

Post a Comment

0 Comments