शिक्षकों के हित में लगातार कार्य करने वाले संतोष कुमार सिंह को संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने अनुमंडल अध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संतोष लगातार शिक्षकों के हित में कार्य कर रहे हैं। ऐसे जुझारू लोगों की आवश्यकता अन्य प्रखंड के शिक्षकों को भी है। इस वजह से इनके कार्य क्षेत्र का विस्तार किया गया है।
संगठनको विश्वास है कि इस फैसले से अनुमंडल के समस्त शिक्षकों को भी लाभ होगा। वहीं अनुमंडल अध्यक्ष को मोतीलाल मंडल, चक्रधर पासवान, इनामुल हक, संजय सुमन, विवेक कुमार, रजनीश सिंह, सुनील सिंह व लालू कुमार सहित अन्य ने भी बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OBopeS
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box