Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

भागलपुर में तेज बारिश, वज्रपात और आंधी की भी आशंका, 48 घंटे का अलर्ट https://ift.tt/2Qi3zCr

चार दिनाें तक शहर में छाए काले मानसूनी बादल अब अगले 48 घंटे तक शहर में तेज बारिश कराएंगे। इस दाैरान वज्रपात औैर तेज आंधी की भी आशंका है। माैसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से भारी मात्रा में शहर में नमी आ रही है। वहीं ओडिशा से झारखंड तक टर्फ लाइन भी बन रही है। इससे भी नमी से लदी हवा शहर की तरफ आ रही है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी दाे दिनाें तक बारिश हाेगी। झारखंड औैर पश्चिम बंगाल की तरफ से भारी मात्रा में नमी शहर की तरफ आ रही है। इस वजह से तेज बारिश के साथ आंधी औैर वज्रपात की भी आशंका है। दूसरी तरफ रविवार काे शहर में दिन भर बादल छाए रहे।

बादलाें की वजह से शहर के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक घटा है। रविवार काे शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औैर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में शहर के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। शनिवार काे शहर का अधिकतम तापमान 37 औैर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy monsoon rains will bring heavy rain, 48-hour alert


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvPv2V

Post a Comment

0 Comments