Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से 8 फीसदी अधिक https://ift.tt/3lhNwTh

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोरोना एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार समुचित कार्रवाई कर रही है। कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को बिहार का रिकवरी रेट 83.74 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा- रोजगार सृजन पर भी सरकार का पूरा ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 58 हजार 788 योजनाओं के अंतर्गत 13 करोड़ 90 लाख से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कोरोना से संबंधित व्यापक जानकारी दी। कहा- अब तक 1,04,531 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार से और अधिक संख्या में जांच कराई जाएगी।
मास्क नहीं पहनने वाले 3669 लोगों से वसूला गया जुर्माना : एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने कहा कि अनलॉक 3 की गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पिछले 24 घंटे में 4 मामले दर्ज किए गए। 2 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। 532 वाहन जब्त किए गए। 19,05,900 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3,669 व्यक्तियों से 1 लाख 83 हजार 450 रुपए का जुर्माना वसूला।
10.48 लाख पीड़ित परिवारों के खाते में 6-6 हजार
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू के अनुसार 16 जिलों की 1333 पंचायतों में बाढ़ है। 174 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। 10 लाख 48 हजार 614 पीड़ित परिवारों के खाते में छह-छह हजार रुपए भेजे गए हैं। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने नदियों के जलस्तर की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aUwtSm

Post a Comment

0 Comments