Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

लड़की ने फोन कर घर बुलाया घरवालों ने मंदिर में कराई शादी https://ift.tt/31CRD4q

थाना क्षेत्र के रजौन गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बालिग बेटी की शादी गांव के एक नाबालिग लड़का से जबरन करा दी। मामले में लड़के ने चाचा ने प्राथमिकी कराई है। लड़का व लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था। आवेदन में कहा गया है कि लड़का नाबालिग है। वह इंटर का छात्र है। 27 अगस्त की अहले सुबह लड़की ने उसे फाेन कर अपने घर बुलाया। लड़का के पहुंचते ही लड़की के माता-पिता समेत घरवालों ने उसे घर में कैद कर लिया।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को हत्या कर देने की धमकी देते हुए शादी करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लड़के को एक चार चक्के गाड़ी में जबरन बैठाकर सीतामढ़ी जिले के पुपरी बाजार स्थित एक मंदिर ले जाया गया। और वहां उसकी जबरन शादी करवा दी गई। मामले में लड़के के परिजनों ने प्राथमिकी कराई है।

चाइल्ड लाइन से मिली है जानकारी : थानाध्यक्ष

लड़का के पिता कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने सूचना मिलते ही आने के लिए ट्रेन पकड़ ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि उन्हें चाइल्ड लाइन से यह जानकारी मिली है। मामले की तहकीकात कर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DauZqK

Post a Comment

0 Comments