शहर के कवैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट के पास रविवार को डूबे एक अधेड़ के शव को टाऊन थाना की पुलिस ने सोमवार को विद्यापीठ पुल के पास से बरामद किया है। शव को बरामद करने के बाद कवैया थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
कवैया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक जगदीश लहेरी (45) कवैया थाना क्षेत्र के गोसांय टोला का रहने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में मृतक का भाई जनार्दन लहेरी ने बताया कि उनका भाई रविवार को किऊल नदी पार कर खगौर गांव से लखीसराय आ रहा था। अचानक अचानक पानी के तेज बहाव में चले जाने के कारण वह डूब गया। उसे डूबते हुए कुछ लोगों ने देखा था। इन लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया,लेकिन पानी के धार में बहकर कहीं चला गया और कुछ पता नहीं चला। सोमवार को विद्यापीठ पुल के पास अज्ञात शव होने की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल किया तो उसकी पहचान जगदीश लहेरी के रूप में की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i51Vjo