Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वृक्षों में रक्षा-सूत्र बांध पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश https://ift.tt/3fpG4RO

रक्षाबंधन पर डीएम संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वृक्षों में रक्षा-सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण के साथ जल-जीवन-हरियाली के लिए अधिक संख्या में पौधरोपण का संदेश दिया। कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हरियाली बहुत
जरूरी है।
पेड़ों को लगाकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी करना है। पर्यावरण संरक्षण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल के मद्देनजर हर वर्ष रक्षाबंधन पर वृक्षों में रक्षा-सूत्र बांधकर पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षा का संदेश दिया जाता है। जिला में जल-जीवन-हरियाली के तहत वन प्रमंडल द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वृक्षारोपण हो रहे हैं। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षा-सूत्र पेड़ों में बांधा। मौके पर डीडीसी विनय कुमार मंडल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी परमानंद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव, एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सह डीपीआरओ ब्रजेश कुमार विकल, अपर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता राकेश रंजन, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल के कर्मी मौजूद थे।

रक्षाबंधन पर्व पर विवेकानंद युवा विकास समिति के अध्यक्ष शानू राज उर्फ देवशरण सुमन ने “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत बहनों को पौधा उपहार देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए उसकी रक्षा करने को कहा। डीएवी पब्लिक स्कूल जमालपुर की नवम कक्षा की छात्रा संध्या कुमारी ने कहा कि भैया ने मुझे पौधा भेंट किया। पेड़ को और 4 बहनों कविता, क्रांति, कुसुम एवं संजना के साथ तालाब पर लगाया और उसकी रक्षा का संकल्प लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Defense-formula dam in trees gave message of environmental protection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i3ijkf

Post a Comment

0 Comments