अबकी बार नैया पार के संदेश के साथ वीआईपी का मिशन 2020 चुनावी रथ (नावयुक्त) को पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने साेमवार काे रवाना किया। रथ को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए यह रथ सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेगा। जन-जन तक पार्टी की नीति, सिद्धांत और उद्देश्यों को पहुंचाएगा। भगवान रामचंद्र को हमारे पूर्वज ने नदी पार कराया था।
आज खुद नाव के सहारे बिहार के 12 करोड़ लोगों को पार लगाएंगे और महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। मौके पर संतोष सहनी, बैद्यनाथ सहनी, आनंद मधुकर यादव, ब्रह्मदेव चौधरी, रमेश सहनी, राजेश राही, संजय पासवान, लालबाबू सहनी, नवीन निषाद, श्रवण महतो, पिंकी सहनी, किशन चौधरी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G2ynVy
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box