Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

राजद और रालोसपा ने कहा- महागठबंधन में सब ठीक है, 3 से 4 दिनों में हो जाएगा सीटों का बंटवारा https://ift.tt/3i1VM7W

राजद और रालोसपा नेताओं ने कहा कि महागठबंधन में ऑल इज वेल है। सभी 243 सीटों पर महागठबंधन मजबूती से लड़ेगा। सभी मुद्दे पर सहयोगी दलों के बीच सहमति लगभग बन गई है। शुक्रवार को राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद से रालोसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने सीटों पर चर्चा की।

रालोसपा के प्रदेश सचिव भोला शर्मा और अशोक कुशवाहा भी साथ थे। रालोसपा की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा लड़े गए सीट की जानकारी दी गई। राजद प्रदेश अध्यक्ष ने रालोसपा नेताओं को भरोसा दिया कि 3 से 4 दिनों के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा।
राजद प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा महागठबंधन के सभी सहयोगी दल के लिए सीट नहीं, जीत मायने रखता है। इसी पर मंथन चल रहा है। महागठबंधन में ऑल इज वेल है। एनडीए फेल है। घर के चिराग से एनडीए में आग लगी हुई है। महागठबंधन के सभी सहयोगी खुश हैं। राजेश यादव ने कहा कि सभी 243 सीटों पर महागठबंधन मजबूती से लड़ेगा।

राजद ने रालोसपा से मांग की थी कि किन-किन सीटों पर रालोसपा लड़ना चाहती है। कौन उम्मीदवार हैं, जो जीत दर्ज करा सकते हैं। इसके पहले भी दो बार राजद और रालोसपा के बीच सीटों पर चर्चा हो चुकी है। 2015 में विधानसभा के चुनाव रालोसपा ने एनडीए के साथ 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था।

तेजप्रताप राजद कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

राजद नेता तेजप्रताप यादव शुक्रवार को भी राजद कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक की। तीन दिन पहले भी वे अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे थे और टिकट के दावेदारों से उनका बायोडाटा लिया था। वो ‘लालू रसोई’ नाम से बाढ़ प्रभावितों के लिए सामूहिक किचन चलवा जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं।

समर्थकों ने कहा कि राजद कार्यालय में भी वे लालू रसोई चलाने की योजना बना रहे हैं। चर्चा के मुताबिक तेजप्रताप अपने समर्थकों के लिए 6 विधानसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। उनके पार्टी कार्यालय के दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD and RLSP said- All is well in the Grand Alliance, seats will be divided in 3 to 4 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jLuKlF

Post a Comment

0 Comments