Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय टीम ने बिहार की बाढ़ को गंभीर माना, कहा- राज्य को इससे 3329 करोड़ का नुकसान https://ift.tt/2ETgV62

बिहार में बाढ़ ने 3329 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। बिहार आयी केंद्रीय टीम के समक्ष राज्य आपदा विभाग ने शुक्रवार को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एक-एक क्षेत्र में हुए नुकसान और उसके निराकरण में राज्य सरकार द्वारा की गई और की जा रही कार्रवाई का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया है। केंद्रीय संयुक्त सचिव पीयूष गोयल और केंद्रीय अधिकारियों के साथ राज्य के ग्रामीण कार्य, कृषि, जल संसाधन और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की यहां वर्चुअल बैठक हुई जिसमें विस्तार से क्षति की जानकारी दी गई।

16 जिलों के प्रभावित 130 प्रखंडों की अद्यतन स्थिति से केंद्रीय टीम को अवगत कराया गया : चारों विभाग के प्रधान सचिव और सचिवों ने 16 जिलों के प्रभावित 130 प्रखंडों की अद्यतन स्थिति से केंद्रीय टीम को अवगत कराया। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखने के बाद केन्द्रीय टीम ने राज्य सरकार से कुछ और जानकारी मांगी जिसे राज्य आपदा विभाग ने शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इसके पहले केंद्रीय टीम ने खुद भी सर्वे किया। पीयूष गोयल ने गुरुवार को हेलीकॉप्टर से दरभंगा जिले का एरियल सर्वे किया। वहीं बाकी दो टीम मुजफ्फरपुर और गोपालगंज गई और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ वहां के हालात का जायजा लिया।
केंद्रीय टीम ने राज्य सरकार के कार्य की भी प्रशंसा की है
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार के 16 जिलों में आई बाढ़ से नुकसान का आकलन करने आयी केंद्रीय टीम ने माना कि बिहार का कंडिशन सीवियर कैटगरी में हैं। उन्होंने बाढ़ से हुई नुकसान के संदर्भ में कई जानकारी मांगी है। राज्य सरकार सभी का आकलन कर शीघ्र उन्हें उपलब्ध कराएगी ताकि वे समय पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर सके। 6 सदस्यीय केंद्रीय टीम बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर लौट गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्य की भी टीम ने प्रशंसा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Central team considers Bihar floods as serious


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h9aEAh

Post a Comment

0 Comments