Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना को 600 सेक्टर में बांटा गया, मॉनिटरिंग के लिए अफसर तैनात https://ift.tt/32PqlHl

जिले में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 600 सेक्टर में बांटा गया है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मंगलवार को हिंदी भवन सभागार में डीएम कुमार रवि ने सभी निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी को सेक्टर की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग की मार्गदर्शिका और समय-समय पर आयोग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों के अनुरूप कार्य करना है।

इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभ उठाकर अर्जित ज्ञान का उपयोग करने की सलाह दी है। इस दौरान सभी को आरओ हैंडबुक का गहन अध्ययन करने, चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्या, समाधान और चुनौती संबंधी बारीकियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त रिची पांडेय, अपर समाहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा, अपर समाहर्ता आपूर्ति निर्मल कुमार, अपर समाहर्ता सामान्य कार्यक्रम अरुण कुमार झा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रंजीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी आर निलय आदि उपस्थित थे।

विधानसभावार निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

  • 178 मोकामा : सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़
  • 179 बाढ़ : कलीमुद्दीन अहमद, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बाढ़
  • 180 बख्तियारपुर : रिची पांडे, उप विकास आयुक्त, पटना
  • 181 दीघा : नितिन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर
  • 182 बांकीपुर : शशि शेखर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर
  • 183 कुम्हरार : रंजीत कुमार, विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, पटना
  • 184 पटना साहिब : मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी
  • 185 फतुहा : अखिलेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सिटी
  • 186 दानापुर : विनोद दुहन, अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर
  • 187 मनेर : रवि राकेश, भूमि सुधार उप समाहर्ता, दानापुर
  • 188 फुलवारीशरीफ : कपिलेश्वर मंडल, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, पटना
  • 189 मसौढ़ी : अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी
  • 190 पालीगंज : मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज
  • 191 विक्रम : ललित भूषण रंजन, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पालीगंज


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंगलवार को हिंदी भवन सभागार में डीएम कुमार रवि ने सभी निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी को सेक्टर की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ट्रेनिंग दी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ERExHI

Post a Comment

0 Comments