Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिवहर से भाेज खाकर लाैट रहे जदयू विधायक पर हमला, पथराव कर वाहन क्षतिग्रस्त किया https://ift.tt/2FCdBwx

पिपराही थाना के मेसौढ़ा गांव में शुक्रवार की देर शाम आयोजित एक भोज में शामिल होने के बाद लौट रहे शिवहर के जदयू विधायक सरफुद्दीन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वे लोग विकास नहीं होने से नाराज थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को शिवहर-पिपराही सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं लोगों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिपराही थाने पर उपवास शुरू कर दिया। तीन घंटे के बाद डीएसपी के आश्वासन पर उपवास तोड़ा गया।
शुक्रवार की देर शाम हुआ था विधायक पर हमला
शुक्रवार की रात मेसौढ़ा गांव में भोज का आयोजन था। इस भोज में शामिल होने के बाद विधायक सरफुद्दीन वापस लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया। उपद्रवी तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि गांव के लोगों ने विधायक का रास्ता रोक लिया और पिछले 10 साल में काम नहीं कराने का आरोप लगाने लगे। उनके खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विधायक अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों को अपशब्द कहने लगे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आक्रोशित हो गए और धक्का-मुक्की व पथराव कर दिया।

विधायक ने दर्ज कराया जानलेवा हमले का केस

शिवहर के जदयू विधायक सरफुद्दीन शुक्रवार की रात में ही पिपराही थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को खुद पर जानलेवा हमला होने की बात कहते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें उन्होंने मो. वामिक समेत 38-39 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. वामिक समेत नौ आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

विधायक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस द्वारा की गई नौ आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शनिवार को मेसौढ़ा बड़ी मस्जिद के समीप पिपराही-शिवहर सड़क को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर आगजनी कर दी गई। वहीं आक्रोशित लोग सड़क पर ही टेंट लगाकर धरना पर बैठ गए। तीन घंटे के जाम के बाद घटनास्थल पहुंचे डीएसपी राकेश कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

विधायक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस द्वारा की गई नौ आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शनिवार को मेसौढ़ा बड़ी मस्जिद के समीप पिपराही-शिवहर सड़क को जामकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर आगजनी कर दी गई। वहीं आक्रोशित लोग सड़क पर ही टेंट लगाकर धरना पर बैठ गए। तीन घंटे के जाम के बाद घटनास्थल पहुंचे डीएसपी राकेश कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

3 घंटे तक थाने में उपवास रखा

विधायक द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को गलत बताते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद व प्रवक्ता मुकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पर उपवास पर बैठ गए। डीएसपी रोकश कुमार के आश्वासन के बाद उपवास खत्म कर दिया।

मेसौढ़ा गांव में भोज में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच विराेधी पक्ष के लाेगाें ने पैसे देकर हमला करा दिया। पथराव में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मैं बाल-बाल बचा हूं। मैंने किसी को अपशब्द नहीं कहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।
- मो. सरफुद्दीन, जदयू विधायक, शिवहर।

विधायक पर जानलेवा हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में दर्ज नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। आश्वासन दिया गया है कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
- राकेश कुमार, डीएसपी, शिवहर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Attack on JDU MLA, who was lying after eating from Mesaheda village on Friday, stone stoned and damaged vehicle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hRaQEh

Post a Comment

0 Comments