सुल्तानगंज के मोदी टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद मोदी के 16 वर्षीय बेटे राजा मोदी की लाश चौथे दिन वार्ड-12 के एक झाड़ी में मिली। झाड़ी से दुर्गंध आने पर गुरुवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक राजा की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को राजा की मां क्रांति देवी ने बताया कि 13 सितंबर की रात करीब एक बजे किसी ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद राजा मोबाइल चार्ज में लगा दिया और 10 मिनट बाद आने की बात कह घर से निकल गया। क्रांति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने राजा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
क्रांति ने पुलिस को बताया कि राजा दो दिन तक जब घर वापस नहीं आया तब उसकी खोजबीन शुरू की। पहले भी वह घर में किसी को बताए बगैर चला जाता था और दो-तीन दिन बाद पुनः चला आता था। 17 सितंबर की सुबह राजा के शव मिलने की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस राजा का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
कोरेक्स का धंधा करता था
राजा के पिता राजेंद्र प्रसाद मोदी मूलतः नवादा जिले के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। 20 वर्ष पहले वे अपने ससुराल मोदी टोला में आकर रहने लगे। पिता के बीमार पड़ने पर राजा कोरेक्स एवं अन्य नशीली दवा का कारोबार करने लगा। राजा 2018 में धनतेरस की देर शाम अब्जूगंज में एक सोनार के साथ हुई जेवरात की छिनतई मामले में जेल जा चुका था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZReJTB

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box