बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के सफल आयोजन को लेकर जिले भर पर जांच अभियान युद्ध स्तर से जारी है। इस अभियान के तहत शराब तस्करों के साथ-साथ अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। रविवार को भी शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला। सिटी रिपोर्टर फतेहपुर के अनुसार फतेहपुर पुलिस रविवार को 35 लीटर महुआ शराब व दो बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।
दोनों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के लोधवे बाजार स्थित मंदिर के पास एसआई भरत साह पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रहे थे। वाहन जांच के दौरान एक बाइक की डिक्की से 5 लीटर वाला दो पॉलीथिन में पैक 10 लीटर शराब तथा एक बाइक के पीछे सीट पर बंधे जुट के बोरा में 5 लीटर वाली 5 पॉलीथिन में पैक 25 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई।
आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
गुरुआ| थाने की पुलिस अवैध शराब की धंधा पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह कमर कस लिया है। इसके लिए लगातार अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त करने का सिलसिला जारी है। रविवार को थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा अर्धसैनिक बलों के साथ गुलनी, कठौतिया, जलपा समेत आधा दर्जन अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण समेत फूला हुआ महुआ और मीठा को भी विनष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने बताया कि वएक पखवाड़ा में एक दर्जन से अधिक अवैध शराब की भट्टी को जला दिया गया है।
दोनों बाइक को पुलिस ने किया जब्त
पुलिस ने शराब के साथ दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया। मौके से दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें एक फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुरना डाढ़ा गांव के लालू यादव और दूसरा सिरदला थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के नंदेलाल दास शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों के खिलाफ थाना में उत्पात अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SNKObe

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box