Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

समेकित जांच चौकी पर कार में मिली शराब, 3 युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल https://ift.tt/3lTPtVi

थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी से रविवार की अहले सुबह एक कार से एक बोतल विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि रविवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे विधानसभा चुनाव के लिए गठित एसएसटी की टीम में रहे थाने के एसआई संजय सिन्हा ने वाहन की जांच की तो कार से एक 750 एमएल के झारखंड निर्मित मेकडोवेल विदेशी शराब बरामद किया गया। कार में सवार रहे तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान झारखण्ड के सरायकेला निवासी स्व केशो सिंह के पुत्र सिंकंदर सिंह,भोजपुर के उदबंधपुर थाना निवासी शिवनारायण सिंह के पुत्र शैलेन्द्र कुमार एवं स्व कमल प्रसाद सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है।वाहन स्वीप्ट को जब्त कर तीनों व्यक्तियों पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।समेकित जांच चौकी पर जांच टीम में उत्पाद के सिपाही,सैफ के जवान एवं बीएचजी के जवान शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYWa8D

Post a Comment

0 Comments