Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

मां तुतला भवानी परिसर गेट से तुतला माता मंदिर तक जाने में अब परेशानी नहीं, ई-रिक्शा परिचालन शुरू https://ift.tt/358jPwE

शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन मां तुतला भवानी इको पर्यटन स्थल में ई- रिक्शा की शुरुआत की गई है। जिससे दर्शनार्थियों में काफी खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेड़िया इको विकास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव ने बताया कि मां तुतला भवानी परिसर गेट से तुतला माता के मंदिर तक जाने में भक्तों को दिक्कत होती थी। वन मानक के अनुसार निजी वाहनों का प्रवेश सेन्चुरी परिसर के बाहर तक ही है। जिससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ ही बच्चों को थोड़ी परेशानी होती थी।

जबकि युवा और अन्य भक्त माता के दर्शन मुख्य द्वार से पैदल ही मंदिर तक चलते हुए कर लेते थे ,लेकिन रेड़िया इको विकास समिति और वन विभाग ने आज शनिवार नवरात्र के पहले दिन वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रदुमन गौरव के निर्देश पर समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव, उपेंद्र सिंह और वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार शर्मा की उपस्थिति में दो ई रिक्शा को आज शनिवार को हरी झंडी दिखाई।

इकाे विकास समिति ने की है दो ई रिक्शा की व्यवस्था

रेंजर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल इको विकास समिति द्वारा दो ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था को कंचन देवी ने सार्थक किया। जिसके लिए इको विकास समिति व वन विभाग ने कंचन देवी को साधुवाद दी, जिस पर बुजुर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर मुख्य द्वार से मंदिर तक आंशिक शुल्क के साथ यात्रा कराई जाएगी। जिससे वाहनों का रखरखाव हो सके और एक अनुशासन भी बना रहे। लोगों ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत से यहां पर सुविधाएं बढ़ेंगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
E-rickshaw started operations, no more trouble going from mother Tutla Bhavani campus gate to Tutla Mata temple


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j9YpUZ

Post a Comment

0 Comments