Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

दो घंटे तक वोटिंग शुरू नहीं होने पर मतदान हो सकता है स्थगित https://ift.tt/3lTPtVi

इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान जिन बूथों पर दो घंटे तक किसी कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाती है तो उन बूथों पर मतदान की प्रक्रिया स्थगित की जा सकती है। निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रेक्षक ऐसे मामलों में निर्वाचन आयोग को ससमय मतदान स्थगित करने और पुनर्मतदान करने के लिए अनुशंसा करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में इस संबंध में जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल अधिकारी के साथ ही सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यदा-कदा बूथ पर मतदान प्रक्रिया दो घंटे तक किसी कारण बाधित हो जाती है अर्थात मतदान दो घंटे तक प्रारंभ नहीं हो पाती है, वैसे में लंबे समय तक मतदान स्थगित रहने के कारण कई मतदाता वोट से वंचित रह जाते हैं। उसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ताकि, कोई मतदाता वोट देने से वंचित न रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bN4yx

Post a Comment

0 Comments