Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नोखा नासरीगंज मोड़ के चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग में वसूला गया जुर्माना https://ift.tt/3dDz1Wj

आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर नोखा थाना के नासरीगंज मोड़ के समीप बनाये गए चेक पोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे जबरजस्त वाहन चेकिंग में जुर्माना वसूला गया। विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही नोखा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती बढ़ती जा रही है। इस दौरान दो पहिया या चार पहिये वाहन की गहन जांच की जा रही है।

वाहन चेकिंग के दौरान कनीय अभियंता अशोक कुमार,गणेश तिवारी सहित सीआईएसएफ के जवानों के साथ आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर नसरीगंज मोड़ के समीप हर वाहन की संघन जांच की जा रही है।

इसकी जनकारी देते हुए थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि हर वाहनों की जांच की जा रही है। वही जांच के दौरान सभी वाहन का वीडियो ग्राफी भी कराया जा रहा है। रविवार के दिन लगभग दस हजार जुर्माना बड़े एवं छोटे वाहन से वसूला गया।

दो पहिये वाहन से हेलमेट, बाइक के कागजात वही बड़े वाहन से डिक्की कागजात की जांच की जा रही है। वही आने जाने वाले टेम्पो को भी डिक्की को पुलिस प्रशासन द्वारा जांच किया जा रहा है। नोखा थाना क्षेत्र के नासरीगंज मोड़ के पास बने वाहन चेक पोस्ट पर सुविधा का अभाव दिखाई दे रहा है।

वाहन चेक पोस्ट पर नहीं कोई जवान को बैठने के लिये कोई व्यवस्था की गई है और नहीं कोई पानी की व्यवस्था की गई है। सीआईएसएफ के जवान और अधिकारी अपनी ड्यूटी के दौरान खड़े खड़े ही समय बिताते हैं। पानी पीने के लिये सभी या तो दुकान पर जाना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Penalty charged in vehicle checking at Nokha Nasiriganj turn check post


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lVNbVV

Post a Comment

0 Comments