Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिहठी गांव में झाड़ी में रोती मिली 4 दिन की बच्ची, दत्तक ग्रहण संस्थान ने अपनाया https://ift.tt/2FjL8ev

सहियारा थाना क्षेत्र के डिहठी गांव स्थित झाड़ी से ग्रामीणों ने चार दिन की एक बच्ची काे बरामद किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना पर पहुंची सहियारा पुलिस ने बच्ची को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्ची की स्थिति समान्य बताई गई है।

स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश के आलोक में उक्त बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद दत्तक ग्रहण संस्थान में इस बच्ची का लालन-पालन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बथनाहा के डिहठी गांव में झाड़ी में मिली बच्ची।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SI8MEK

Post a Comment

0 Comments