प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद जीटी रोड पर धड़ल्ले से ओवरलोडिंग का खेल जारी है। आलम यह है कि पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी जीटी रोड पर धड़ल्ले से बालू लोड ओवरलोडेड ट्रक के धड़ल्ले से गुजर रही है।
अभी हाल ही में पिछले दिनों जीटी रोड पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए परिवहन विभाग के इंफोर्समेंट ऑफिसर, खनन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं बावजूद इसके धड़ल्ले से जीटी रोड पर ओवरलोडेड बालू लदी ट्रके पार हो रहे हैं। यही नहीं ओवरलोडिंग रोकने के लिए समकित चेकपोस्ट पर तीन मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।
बावजूद इसके धड़ल्ले से बालू लोड ओवरलोड ट्रके जीटी रोड से यूपी में प्रवेश कर रही हैं। अब यहां सवाल यह खड़ा होता है कि जीटी रोड पर ओवरलोडिंग रोकने के के लिए परिवहन विभाग के दो इंफोर्समेंट ऑफिसर, खनन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं ऐसे में उनकी मौजूदगी में जीटी रोड से बालू लदे ओवरलोड ट्रक में कैसे पार हो रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lP0OGm

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box