Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे में हंगामा कर रहे पुत्र को पिता ने कराया गिरफ्तार https://ift.tt/30Jci60

तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी ग्राम में शराब पीकर घर में हंगामा करने पर पिता ने पुलिस को फोन कर अपने पुत्र को गिरफ्तार करा दिया। उपेंद्र यादव के पुत्र राहुल कुमार शराब पीकर नशे में घर में हंगामा कर रहा था। तंग आकर उसके पिता उपेंद्र यादव पुलिस को जानकारी दी।

तेतरहाट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने एसआई अर्जुन राम को भेजा एवं खैरी ग्राम के उपेंद्र यादव के घर से शराबी पुत्र को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत सदर हॉस्पिटल लखीसराय में शराबी का मेडिकल जांच करवाकर शराब की पुष्टि होने पर युवक को जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी तेतरहाट थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d8fqgG

Post a Comment

0 Comments