Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नौबतपुर में नशेड़ी ने मां के साथ मिल कर पत्नी काे मार डाला, आराेपी मां-बेटा गिरफ्तार https://ift.tt/3461RLT

नौबतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की रात एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका 32 वर्षीय गीता कुमारी के भाई दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सोनियावां निवासी चितरंजन राम ने थाने में अपने बहनोई रघु प्रसाद और उसकी मां बाल कुंवर देवी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया है। चितरंजन ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 13 वर्ष पहले रघु प्रसाद के साथ की थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में बहनोई भयंकर शराबी हो गया। शराब पीकर बहन को अक्सर मारपीट करता था।

उन्हें कई बार समझाया गया, लेकिन कुछ दिन तक ठीक रहते थे और फिर वही हाल। शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर नशे में धुत बहनोई ने पीट-पीटकर बहन की हत्या कर दी। इसमें उनकी मां ने भी साथ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Naubatpur, addicts killed wife along with mother, arrested mother-son


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYhYl1

Post a Comment

0 Comments