गौरीचक बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। मृत महिला धनरुआ प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका थी। वह अपने पुत्र के साथ धनरुआ ड्यूटी पर जा रही थी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया और ट्रक में तोड़फोड़ की। धनरुआ के बांसबीघा निवासी 37 वर्षीय मनु कुमारी अपने बेटे सूरज के साथ बाइक से धनरुआ जा रही थी।
गौरीचक बाजार में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-पुत्र सड़क पर रगड़ खाते दूर जा गिरे। मीनू कुमारी की मौत मौके पर हो गई, जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। यह सब देख ट्रक चालक अपना वाहन छोड़ चुपके से फरार हो गया।
बाद में मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान सड़क पर खड़े ट्रक में तोड़फोड़ की। एसएचओ लालमुनि दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
मोकामा में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, हंगामा
घोसवरी थाना क्षेत्र के शहरी गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घोसवरी प्रखंड से चकदह गांव की ओर जा रहे थे, तभी पास में खड़ी एक ट्रॉली में बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे को इलाज के लिए घोसवरी पीएचसी लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर जमकर बवाल काटा। घोसवरी थाने की पुलिस द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग देर रात तक डटे रहे।
मृतकों में चकदह गांव के रहने वाले विजय महतो का पुत्र रौशन कुमार 18 साल और रामबालक महतो का पुत्र रविंदर महतो 18 साल हैं। रौशन महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1MewX

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box