Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

वैश्य-अतिपिछड़ा का बेटा उम्मीदों पर उतरेगा खरा, महागठबंधन उम्मीदवार को वोट देने की अपील की तेली-वैश्य समाज ने https://ift.tt/3k625Z4

स्क्रूटनी के बाद सभी प्रत्याशी वोटरों की गोलबंदी की मुहिम में जुटे हैं। इसके विपरीत वोटर भी प्रत्याशियों का लेखा-जोखा ले रहे हैं। इसी के तहत रविवार को गगन दीवान स्थित एक होटल के सभागार में तेली समाज सहित वैश्य समाज की बैठक हुई।

बैठक में शामिल लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस बार वैश्य समाज जाति धर्म से ऊपर उठकर, सम्मान और संपूर्ण विकास करने वाले बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन को वोट देकर विजयी बनाएगा।

बैठक में माहुरी समाज के संत कुमार, रितेश, राजू माहुरी, स्वर्णकार समाज से मदन प्रसाद, ततवा समाज से वार्ड पार्षद पवन कुमार, विनय तांती, ठठेरा समाज से हरेंद्र आर्य, प्रकाश लाल, वैश्य चेतना समिति के प्रेमनाथ साहू, वार्ड पार्षद शिव कुमार गुप्ता, सज्जन कुमार, राजेश गुप्ता, पवन कुमार, तेली समाज से विनोद गुप्ता, अरुण देव, डॉ. बालमुकुंद, अधिवक्ता महेश गुप्ता, विकास कुमार मेघल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बिहारशरीफ विधानसभा के महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सुनील कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य व अतिपिछड़ा का बेटा आपके उम्मीदों पर खरा उतरेगा। विकास के कार्यों में भेदभाव करना उनकी फितरत नहीं है।इस मौके पर पंचम नारायण, अंजनी कुमार, अर्जुन गुप्ता, सोना लाल, सुनील कुमार, रंजू कुमार, सत्येंद्र कुमार मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vaishya-Ati Pichda's son will live up to expectations, Teli-Vaishya society appeals to vote for Grand Alliance candidate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jbNIBl

Post a Comment

0 Comments