जिला निर्वाचन पदाधिकारी यश पाल मीणा भ्रमण पर निकले। भ्रमण के दौरान वे रोह प्रखंड, कौआकोल प्रखंड, पकरीबरावां प्रखंड में बने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। झारखंड के रास्ते नवादा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुलिया टांड,़ प्रखंड कौआकोल पहुंचकर मतदान केन्द्र का जायजा लिया। पकरीबरावां प्रखंड में पहुंचकर उन्होंने एमथ्री इवीएम/वीवी पैट प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया। नवादा जिले में दिनांक 22 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद पटना शिक्षक/स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 एवं 28 अक्टूबर 2020 को बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 को मतदान सम्पन्न होना है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया। उनके द्वारा मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, पहुंच पथ आदि का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बिहार विधान परिषद पटना शिक्षक/स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 हेतु मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। चुनाव संबंधी बेवकास्टिंग की व्यवस्था को भी उन्होंने देखा।
भ्रमण के दौरान वे प्रखंड कार्यालय, नवादा एवं अनुमंडल कार्यालय, नवादा में बने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान वे बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर निर्वाचन संबंधी किये जा रहे कार्य को देखने, गांधी इंटर स्कूल एवं श्रम संसाधन विभाग आईटीआई नवादा पहुंचे जहां इवीएम सिलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर उमेश भारती, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jbOeiK

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box