मोहनिया नगर के पानी निकासी के लिए जीटी रोड के सर्विस सड़क से अनुमंडल मुख्यालय के समीप तक एक करोड़ 98 लाख से निर्माण हो रहे मुख्य नाला का बुडको के एक्ज्क्युटिव इंजीनियर मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर के साथ नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवजी व कई पार्षद मौजूद रहे।
नाली निर्माण में हो रही भारी अनियमितता को लेकर शनिवार को इंजीनियर ने नाले की जांच की। पूर्व में भी नाले के निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जांच की थी उस वक्त भी नाली निर्माण में लापरवाही को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने नाला निर्माण कर रहे संवेदक को फटकार लगाई थी।
अनियमितता को लेकर नाराजगी व्यक्त की: बुडको को इंजीनियर ने नाली निर्माण में जगह-जगह अनियमितता को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए संवेदक को बेहतर कार्य करने व गड़बड़ी वाले जगह को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बुडको स्कूटी ने नाली निर्माण में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी नाली निर्माण में स्लैब की ढलाई होने के बाद भी पानी नाले का पानी स्लैब से बाहर निकल रहा है इंजीनियर ने संवेदक को इसे जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। यहां बता दें कि मोहनिया नगर के विभिन्न हिस्सो में स्थित नाले का पानी इसी निर्माण हो रही मुख्य नाले से सभी नालियों का पानी नगर से बाहर निकासी की जाएगी।
लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत: इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवजी ने कहा कि नाले के निर्माण में संवेदक द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर संवेदक को राशि भुगतान करने का रोक लगा दी गई है। संवेदक द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी जिसको लेकर बुडको के इंजीनियर द्वारा जांच की गई।
वही गुड को स्कूटी इंजीनियर मनीष कुमार ने कहा कि जांच के दौरान नाली निर्माण में कई जगह अनियमितता पाई गई है। जिसको लेकर संवेदक को नाले में गड़बड़ी वाली जगह को ठीक करने व कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dABykd

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box