विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों पर खड़े 1065 उम्मीदवारों में प्रमुख दलों ने 153 धनकुबेरों को चुनावी अखाड़े में उतारा है। 353 उम्मीदवारों में 153 की खुद की संपत्ति 1 से 53 करोड़ तक है। राजग के 60 व महागठबंधन के 58% प्रत्याशी करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा धनकुबेरों को राजद में जगह मिली है। पार्टी ने 29 को टिकट दिया है। दूसरे स्थान पर 25 करोड़पतियों के साथ जदयू है।
तीसरा स्थान लोजपा का है। पार्टी ने 23 करोड़पति उतारे हैं। टॉप-10 करोड़पतियों में पहले और तीसरे स्थान पर जदयू उम्मीदवार हैं। अतरी से मैदान में डटीं मनोरमा देवी टॉप हैं। उनकी खुद की संपत्ति 53.19 करोड़ है। तीसरे स्थान पर नवादा से जदयू के कौशल यादव हैं। उनकी संपत्ति 26.13 करोड़ है। दूसरे स्थान पर कुटुंबा से कांग्रेस के राजेश कुमार हैं। उनकी खुद की संपत्ति 33.65 करोड़ है। चुनावी दौड़ में ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनकी खुद की संपत्ति 1 लाख से भी कम है।

सुल्तानगंज से एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार नरेश दास की संपत्ति महज 3500 रुपए की है। सबसे कम संपत्ति वालों में कुटुंबा के जाप उम्मीदवार अनिल कुमार दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 7 हजार और तीसरे स्थान पर वजीरगंज से शिवसेना प्रत्याशी मृत्युंजय कुमार सिंह हैं। उनकी संपत्ति महज 15 हजार है।

पारिवारिक संपत्ति के मामले में जदयू का दबदबा, पांच उम्मीदवार धनकुबेर
परिवार की संपत्तियों में जदयू का दबदबा है। जदयू से पांच प्रत्याशी मनोरमा देवी, जयवर्द्धन यादव, पूर्णिमा यादव, कौशल यादव और दामोदर रावत धनकुबेर हैं। राजद से एक विभा देवी और कांग्रेस से दो गजानंद शाही व राजेश कुमार 30 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि राजद की विभा देवी ने सभी टॉप-10 धनकुबेरों को पीछे छोड़ दिया है। उनके परिवार की संपत्ति 2271 करोड़ है।
एक किलो सोना और 1 किलो चांदी के साथ बैंक खातों में 36 लाख व 17 करोड़ की एफडी है। 2.15 करोड़ की कृषि भूमि और 1.75 करोड़ की गैर कृषि भूमि है। उनके पति राजबल्लभ यादव की चल संपत्ति 226922693248 है, जबकि उनके पास आधा किलो सोना और पांच चांदी है। बैंक खातों में करीब 42 लाख और 62 लाख की एफडी है। 35 लाख की गाड़ियां व 1.61 करोड़ के मकान और जमीन हैं।
टॉप-10 करोड़पतियों की सूची में राजद सबसे आगे

10 से 53 करोड़ की संपत्ति वाले टॉप-10 की सूची में 4 करोड़पतियों के साथ राजद अव्वल है। तीन करोड़पतियों के साथ जदयू दूसरे स्थान पर है। राजद ने 10.27 करोड़ संपत्ति की मालकिन किरण देवी को संदेश से, 12.02 करोड़ के मालिक फते बहादुर सिंह को डेहरी से, 19.91 करोड़ी अनंत सिंह को मोकामा से और 22.47 करोड़ी विभा देवी को नवादा से उम्मीदवारी दी है। अतरी से 53.19 करोड़ी मनोरमा देवी, नवादा से 26.13 करोड़ के मालिक कौशल यादव और तारापुर से 11.84 करोड़ी मेवालाल चौधरी को टिकट दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBukfH

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box