Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना के मरीज घट रहे इसलिए ज्यादा पीपीई किट की खरीद नहीं, पटना-भागलपुर छोड़ सभी जिलों में पहुंची सुरक्षा सामग्री https://ift.tt/3o1zhDp

बिहार चुनाव में पहले चरण की 71 सीटों पर मतदान की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने शनिवार को संबंधित ऑब्जर्वरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग की। उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने ऑब्जर्वरों से चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही यह भी पूछा कि कोविड-19 से बचाव को लेकर जिलों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध हुई या नहीं।

सुरक्षा सामग्री को जिला स्तर से बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना की भी जानकारी ली। इसके अलावा मतदान के दिन बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में भी पूछा।
निर्वाचन विभाग के अनुसार कोरोना के एक्टिव केस राज्य में लगातार घट रहे हैं इसको देखते हुए अधिक संख्या में पीपीई किट की खरीद नहीं की गई है। पहले योजना थी कि अधिक संख्या में पीपीई किट की खरीद होगी, लेकिन बाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट खरीदने का ही निर्णय लिया गया।

पटना-भागलपुर छोड़ सभी जिलों में पहुंची सुरक्षा सामग्री
अधिकारियों ने आयोग को बताया कि पहले चरण की 71 सीटों वाले जिलों में पटना और भागलपुर को छोड़कर अन्य जिलों में कोविड-19 से बचाव की सामग्री पहुंचा दी गई है। भागलपुर और पटना जिले को भी एक-दो दिनों के भीतर सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इसमें सभी जिलों को सेनेटाइजर, हैंड ग्लव्स, फेस शील्ड और करीब 800-800 पीपीई किट उपलब्ध करा दी गई है।

विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से समीक्षा
दूसरी तरफ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर संबंधित प्रमंडलीय आयुक्तों, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारियों और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।

सूबे के 42 बूथ सैडो एरिया में, संपर्क के लिए सेटेलाइट फोन का होगा इस्तेमाल

चुनाव के लिए बनाए गए बूथों में से 42 ऐसे बूथ हैं जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध ही नहीं है। यहां कोई मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। चुनाव के लिहाज से यह बड़ी समस्या है। संबंधित बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंची या नहीं, मतदान कब शुरू हुआ, ईवीएम में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई... ऐसी ही कई अन्य तरह की सूचनाएं चुनाव के दौरान ली जाती हैं। लेकिन संपर्क का कोई जरिया नहीं है।

इसको देखते हुए सैडो जोन में स्थित इन 42 मतदान केंद्रों से संपर्क के लिए सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल होगा। सूत्रों के अनुसार आपदा प्रबंधन की ओर से सेटेलाइट फोन आवंटित कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona patients are declining, so no more PPE kit is procured, security material arrived in all districts except Patna-Bhagalpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9sFmL

Post a Comment

0 Comments